साऊथ एक्ट्रैस अनुष्का शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर से शादी पर तोड़ी चुप्पी

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 08:06 PM (IST)

नई दिल्ली : साऊथ एक्ट्रैस अनुष्का शेट्टी का कहना है कि वह किसी भी भारतीय क्रिकेटर को डेट नहीं कर रही। शादी की बातें महज अफवाह है। अपनी एक फिल्म की प्रमोशन पर अनुष्का ने कहा- एक बार तो लोगों ने कहा कि मुझे प्यार हो गया और फिर मेरी चुपचाप शादी तक की खबरें आ गईं। अब क्रिकेटर के साथ मेरा नाम जोड़ दिया गया। यह गलत है।

Anushka Shetty breaks silence on marriage to Indian cricketer

अनुष्का ने अपनी शादी की खबरों पर पूरी तरह पूर्ण विराम लगाने के साथ ही कहा कि मेरी शादी और प्यार के बारे में काफी अफवाहें उड़ती रहती हैं। खबरों में तो उनकी कई बार शादी करवाई भी जा चुकी है।

Anushka Shetty breaks silence on marriage to Indian cricketer

अनुष्का बोलीं- अपनी शादी का फैसला वह अपने पैरेंट्स पर छोड़ चुकी हैं। वे ही इस बारे में फैसला लेंगे। बता दें कि क्रिकेटरों और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच शादी काफी चलन में रहती है। बीते दिनों ही मनीष पांडे ने साउथ एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी के साथ शादी की थी। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई कर चुके हैं।

Anushka Shetty breaks silence on marriage to Indian cricketer

बता दें, अफवाहों में जिस खिलाड़ी की बात हो रही है वह साऊथ नहीं बल्कि उत्तर भारत का है। यह प्लेयर दक्षिणी राज्य की एक रणजी टीम में खेलता है।

Anushka Shetty breaks silence on marriage to Indian cricketer

बहरहाल, 38 साल की अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘निशब्धम’ में नजर आएगी। यह साइलेंट थ्रिलर फिल्म है जिसमें वह आर्टिस्ट का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में आर.माधवन, शालिनी पांडे भी काम रही हैं।

Anushka Shetty breaks silence on marriage to Indian cricketer


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News