एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी का शानदार प्रदर्शन, सिंधू-युगल को झटका

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 01:49 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : Badminton Asia Championships में भारत के लिए गुरुवार का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। जहां युवा खिलाड़ी Ayush Shetty ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, वहीं दिग्गज खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी।

आयुष शेट्टी का शानदार प्रदर्शन

विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज आयुष शेट्टी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए चीनी ताइपे के Chi Yu Jen को सीधे गेम में 21-16, 21-12 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली और भारतीय उम्मीदों को जिंदा रखा।

क्वार्टरफाइनल में बड़ी चुनौती

अब आयुष का अगला मुकाबला इंडोनेशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त Jonatan Christie से होगा। यह मुकाबला उनके लिए बड़ी परीक्षा साबित होगा, जहां उन्हें अपनी फॉर्म बरकरार रखनी होगी।

पीवी सिंधू को झटका

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता P. V. Sindhu को महिला एकल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त Wang Zhiyi ने 21-18, 21-8 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

प्रणय की वापसी पर लगा ब्रेक

चोट से वापसी कर रहे H. S. Prannoy को भी निराशा हाथ लगी। उन्हें चीन के Weng Hongyang ने 21-12, 21-19 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

मिश्रित युगल में भी हार

मिश्रित युगल में भारत की जोड़ी Dhruv Kapila और Tanisha Crasto को मलेशिया की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी चेन तांग जी और तो ई वेई के खिलाफ 21-13, 21-14 से हार का सामना करना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News