27 अगस्त से होने वाला Asia Cup 2022 श्रीलंका से शिफ्ट होगा! यह देश है विकल्प

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2022 - 11:12 PM (IST)

खेल डैस्क : श्रीलंका में खराब स्थिति का असर क्रिकेट पर भी पडऩा शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड यानी एसएलसी जल्द ही एशियाई क्रिकेट परिषद से एशिया कप किसी और देश में करवाने की अपील कर सकती है। एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होना है। लेकिन श्रीलंका में बुरे आर्थिक और राजनीतिक हालातों के कारण इसका आयोजन संभव होता नहीं दिख रहा है। 

यह भी पढ़ें:- लॉकी फर्ग्यूसन ने फेंकी IPL 2022 की सबसे तेज डिलिवरी, उमरान मलिक छूटे पीछे

श्रीलंका बोर्ड इसके अलावा एसीसी अध्यक्ष जय शाह से अनुरोध कर सकती है। अध्यक्ष शम्मी सिल्वा सहित क्रिकेट बोर्ड के कुछ सदस्य पहले से ही फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद में हैं। यहां पर जय शाह के साथ बात हो सकती है। फिलहाल इसे फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन इतना जरूर है कि श्रीलंका बोर्ड को एशिया कप का आयोजन करने में काफी दिक्कत आ रही है। 

यह भी पढ़ें:- IPL Final : समापन समारोह में रणवीर सिंह का जलवा, ए आर रहमान ने किया सबको भावुक

एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और यूएई हिस्सा लेंगे। अगर श्रीलंका आयोजन को लेकर मना करती है तो इसके विकल्प के रूप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को पहले देखा जा सकता है। बांग्लादेश का भी एक विकल्प हैं लेकिन इससे पहले यूएई की स्थिति देखने होगी। वहीं, खबर है कि एसएलसी की ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी द्विपक्षीय शेड्यूल को रद्द करने या स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है।

यह भी पढ़ें:-  IPL गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हुआ शामिल, बनाए ये 3 बड़े रिकॉर्ड


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News