एशियन अंडर 14 नेशंस कप शतरंज – भारत बना विजेता ,पाकिस्तान को अंतिम स्थान

punjabkesari.in Friday, Apr 02, 2021 - 08:02 PM (IST)

नई दिल्ली ( निकलेश जैन ) भारतीय शतरंज को आने वाले दिनो मे शतरंज का सबसे बड़ा सुपर पावर यूं ही नहीं कहा जाता । भारत के अंडर 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों नें एक बार फिर इसे साबित किया । विश्व शतरंज संघ और एशियन शतरंज संघ द्वारा आयोजित एशियन नेशंस कप अंडर 14 शतरंज मे भारत नें टीम स्पर्धा के स्वर्ण और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया । भारत की ए टीम नें स्वर्ण तो बी टीम नें कांस्य पदक हासिल किया । एशिया की कुल 32 टीमों नें इसमें प्रतिभागिता की जिनके बीच स्विस लीग के आधार पर कुल 9 राउंड खेले गए । भारत ए टीम नें 7 जीत 1 हार और 1 ड्रॉ से कुल 15 अंक बनाकर खिताब जीता , टीम नें हाँग काँग , मलेशिया ,मंगोलिया , कजाकिस्तान ,फिलीपींस ,ईरान और इन्डोनेशिया जैसी टीम को हराया जबकि एकमात्र हार उन्हे भारत की बी टीम से मिली । टीम मे भारत सुब्रमण्यम , शाहिल दे , राहिल मलिक ,सौहार्द बसेक और देव शाह शामिल थे ।

भारत की बी नें 5 जीत एक हार और 3 ड्रॉ से कुल 13 अंको के साथ तीसरा स्थान हासिल किया टीम को एकमात्र हार कजाकिस्तान से मिली । टीम मे प्रणीथ वुप्पाला ,रोहित एस , श्रेयस पय्याप्पत , तन्मय जैन और मनीष ओम कदम शामिल थे । 14 अंको के साथ ईरान ने रजत पदक हासिल किया जबकि पाकिस्तान 9 मैच मे 8 हार एक ड्रॉ के साथ अंतिम 32वे स्थान पर रहा ।

Final Ranking after 9 Rounds

Rk. SNo Team Games   +    =    -   TB1   TB2   TB3   TB4 
1 1 India - 'A' 9 7 1 1 15 25,5 0 545,3
2 2 IRAN Open A 9 6 2 1 14 25,5 0 504,5
3 5 India - 'B' 9 5 3 1 13 22,5 0 465,5
4 10 Malaysia Avengers 9 5 2 2 12 22,5 0 395,0
5 8 Mongolia - Team 1 9 5 2 2 12 22,0 0 457,3
6 7 IRAN Open B 9 4 3 2 11 21,0 0 425,5
7 13 Philippines 9 4 3 2 11 21,0 0 391,0
8 15 Malaysia Challengers 9 5 1 3 11 21,0 0 350,3
9 21 Mongolia - Team 2 9 4 3 2 11 20,5 1 372,8
10 6 Kazakhstan - Team 2 9 5 1 3 11 20,5 1 365,5
11 3 Kazakhstan 9 4 3 2 11 20,0 0 414,3
12 12 Indonesia 9 4 2 3 10 22,0 0 413,0
13 17 Hong Kong 9 4 2 3 10 19,0 0 297,8
14 23 Sri Lanka - 'A' 9 5 0 4 10 18,0 0 283,5
15 9 Indonesia - B 9 3 3 3 9 19,5 0 367,5
16 4 Bangladesh - Green 9 4 1 4 9 18,5 0 347,5
17 27 Sri Lanka - 'C' 9 2 5 2 9 17,5 0 305,5
18 19 Bangladesh - Red 9 4 1 4 9 17,0 0 239,0
19 16 Thailand - Team 1 9 3 2 4 8 20,0 0 313,3
20 24 Sri Lanka - 'B' 9 4 0 5 8 18,5 0 193,5
21 11 New Zealand 9 4 0 5 8 18,0 0 319,5
22 20 United Arab Emirates 9 3 2 4 8 17,0 0 275,5
23 28 Maldives - Team 1 9 3 2 4 8 16,5 0 204,5
24 18 Thailand - Team 2 9 3 2 4 8 15,5 2 218,3
25 25 Lebanon - Team A 9 3 2 4 8 15,5 0 231,5
26 22 Palestine 9 3 2 4 8 15,0 0 215,5
27 31 Maldives - Team 2 9 3 1 5 7 12,5 0 125,0
28 14 Iraq 9 3 0 6 6 17,0 0 281,3
29 30 Lebanon - Team B 9 2 2 5 6 14,5 0 143,5
30 26 Oman 9 2 0 7 4 8,5 0 74,3
31 29 Bahrain 9 1 0 8 2 5,5 0 56,3
32 32 Pakistan 9 0 1 8 1 7,5 0 97,3

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niklesh Jain

Recommended News

Related News