कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हॉकी के मैदान को छोड़कर आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनी नर्स

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2020 - 04:55 PM (IST)

पर्थ: कोरोना वायरस महामारी ने इस साल तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का रशेल लिंच का सपना तोड़ दिया लेकिन यह आस्ट्रेलियाई महिला हॉकी खिलाड़ी अब नर्स के रूप में अपने देश की सेवा कर रही है। आस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम की गोलकीपर लिंच एक रजिस्टर्ड नर्स है।

तोक्यो ओलंपिक अब अगले साल होंगे लिहाजा लिंच ने दो कोविड- 19 क्लीनिक में नर्स के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। वह पहले भी हफ्ते में एक दिन ‘न्यूरो रिहैबिलिटेशन वार्ड' में काम करती थी। आस्ट्रेलिया में अभी तक 5000 से ज्यादा मामले पाये जा चुके हैं और 24 लोग मारे गए हैं। दुनिया भर में करीब 940000 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News