विश्व पैरा खेल निशानेबाजी विश्व कप में अवनी लखेड़ा ने जीता रजत पदक

punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 09:49 PM (IST)

अल ऐन : अवनी लखेड़ा के रजत पदक की मदद से भारत ने अल ऐन 2021 विश्व पैरा खेल निशानेबाजी विश्व कप में सोमवार को शीर्ष तीन में जगह बनाए रखी। लखेड़ा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में प्रवेश किया लेकिन उक्रेन की इरिना एस से 0.3 अंक से हार गई। फाइनल स्कोर 249.248.7 रहा। भारतीय पैरालम्पिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा कि भारतीय पैरा खेलों के लिये यह बड़ा पल है। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के बाद अब निशानेबाजों ने अल ऐन में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उक्रेन चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य जीतकर शीर्ष पर है। संयुक्त अरब अमीरात तीन स्वर्ण और एक रजत के साथ दूसरे और भारत एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर है। इसमें 24 देशों के 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News