बंगलादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम की घोषित

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 05:47 PM (IST)

ढाका : बंगलादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 मार्च से शुरु हो रही तीन मैचों की घरेलू एकदिवसीय सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बंगलादेश चयन समिति के अध्यक्ष गाजी अशरफ ने बताया कि अफिफ हुसैन को टीम में वापस बुलाया है। 

हुसैन ने आखिरी बार दिसंबर 2024 में एकदिवसीय मैच खेला था, महिदुल इस्लाम को टीम में बरकरार रखा गया है। इसके अलावा लिटन दास भी खराब फॉर्म के बावजूद टीम में जगह बनाए हुए हैं। चोटिल नुरुल हसन, जैकर अली अनिक और शमीम हुसैन बाहर हो गए हैं। इन दोनों के महीने के आखिर तक पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है। 

हुसैन ने स्पष्ट किया, 'लिटन दास के हालिया एकदिवसीय फॉर्म पर सवाल हो सकते हैं, लेकिन वह अपने खेल पर कोचों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमें लगता है कि वह जल्द ही इस प्रारुप में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं और हम मिडिल ऑडर्र को मजबूत करने के लिए उन्हें एक ऑप्शन के तौर पर देख रहे हैं। अफिफ के पास अनुभव है और वह अभी अच्छी लय में दिख रहे हैं। महिदुल इस्लाम को रिटेन किया गया है और यह उनके लिए अपनी काबिलियत को पूरा करने का एक अच्छा मौका है।' 

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बंगलादेश टीम : 

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तनजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, लिटन दास, अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम भुइयां, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम और नाहिद राणा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News