बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी कोच शॉन टेट ने पद छोड़ा

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 04:35 PM (IST)

ढाका : बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी कोच शॉट टेट ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी कोच शॉन टेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह पहले ही कह चुके है कि वे इस पद पर आगे काम नहीं करेंगे। 

टेट ने कहा, 'हां, मैंने इस्तीफा दे दिया है।' लेकिन उन्होंने इसके बारे में और कुछ नहीं बताया। टेट का बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के साथ अनुबंध 2027 एकदिवसीय विश्व कप तक था। उन्होंने मई 2025 में टीम जॉइन की थी और बांग्लादेश के साथ उनका कार्यकाल बेहद सफल रहा। 

युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को तराशने में उनकी भूमिका की तारीफ हुई है। नाहिद अपनी जबरदस्त रफ्तार की वजह से हाल के सालों में बांग्लादेश क्रिकेट के सबसे उभरते सितारों में से एक बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया 9 से 21 जून तक छह मैचों की सफेद गेंद सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा। तीन एकदिवसीय मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9, 11 और 14 जून को खेले जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News