एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इसे मिली कप्तानी

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 11:41 AM (IST)

नई दिल्ली : अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने शुक्रवार को आगामी एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप 2023 के लिए भारत 'ए' (इमर्जिंग) टीम की घोषणा की। टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा और फाइनल 21 जून को खेला जाएगा। भारत 'ए' (इमर्जिंग) उस ग्रुप ए का हिस्सा है जिसमें मेजबान हांगकांग, थाईलैंड 'ए' और पाकिस्तान 'ए' भी शामिल हैं। जबकि बांग्लादेश 'ए', श्रीलंका 'ए', मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात को ग्रुप बी में रखा गया है। 

टूर्नामेंट हांगकांग में टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा जिसमें आठ टीमें शामिल होंगी। टीमों को दो ग्रुप - ग्रुप ए और ग्रुप बी में विभाजित किया गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को मुख्य कोच नूशिन अल खदीर के नेतृत्व में करेगी। 13 जून को अपने पहले अभियान में भारत 'ए' का सामना हांगकांग से होगा। 15 जून को भारत 'ए' का सामना थाईलैंड 'ए' से होगा। ग्रुप चरण की उनकी अंतिम भिड़ंत महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि भारतीय टीम 17 जून को पाकिस्तान 'ए' के खिलाफ आमने-सामने होगी। 

भारत 'ए' (इमर्जिंग) टीम : 

श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी (उप-कप्तान), तृषा गोंगड़ी, मुस्कान मलिक, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा चेट्री (विकेटकीपर), ममता मदीवाला (विकेटकीपर), तीता साधु, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्शवी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News

Recommended News