पाकिस्तान की तबाही देख पिघले बेन स्टोक्स, बाढ़ पीड़ितों को दान करेंगे अपनी कमाई
punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 06:13 PM (IST)

रावलपिंडी : इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स हाल ही में पाकिस्तान में आई बाढ़ के कारण शिकार हुए लोगों की हालत देख पिघल गए। स्टोक्स ने मदद करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की अपनी मैच फीस बाढ़ पीड़ितों के लिए दान करने की घोषणा की है। स्टोक्स ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘साल की शुरुआत में बाढ़ से पाकिस्तान को तबाह होते देखना बहुत दिल का झकझोरने वाला पल था और इससे देश एवं देशवासियों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। इस खेल ने मुझे जीवन में बहुत कुछ दिया है और इसके बदले में कुछ लौटाना बहुत जरूरी है जो क्रिकेट से भी आगे जाता हो। मैं इस टेस्ट सीरीज की अपनी मैच फीस पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए दान करूंगा।''
इस साल जून में आई मूसलाधार बारिश पाकिस्तान के इतिहास में सबसे गंभीर बाढ़ का कारण बनी। बाढ़ में 3.3 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे, जबकि 1700 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी थी। स्टोक्स ने उम्मीद जताई कि उनका यह प्रयास बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों को फिर से बसाने के काम आयेगा। इंग्लैंड क्रिकेट टीम 17 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने के लिये पाकिस्तान आयी है। तीन मैचों की शृंखला की शुरुआत एक दिसंबर को रावलपिंडी टेस्ट के साथ होगी।
I’m donating my match fees from this Test series to the Pakistan Flood appeal ❤️🇵🇰 pic.twitter.com/BgvY0VQ2GG
— Ben Stokes (@benstokes38) November 28, 2022
टेस्ट मैचों का शेड्यूल-
पहला टेस्ट 1-5 दिसंबर रावलपिंडी
दूसरा टेस्ट 9-13 दिसंबर मुल्तान
तीसरा टेस्ट तीसरा टेस्ट कराची