रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम का ऐलान, ईश्वरन के भारतीय टीम में शामिल होने पर इसे मिली कप्तानी

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 11:05 AM (IST)

कोलकाता : अनुभवी मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों के लिए के लिए बंगाल के कप्तान के रूप में वापसी की है। नियमित कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन चोटिल रोहित शर्मा के कवर के रूप में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। 

तिवारी को 13 से 16 दिसंबर और 20 से 23 दिसंबर तक कोलकाता में होने वाले क्रमश: उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहले दो मैचों के लिए कप्तान बनाया गया है। तिवारी ममता बनर्जी के राज्य मंत्रिमंडल में खेल राज्य मंत्री भी हैं। उन्होंने 2019-20 सत्र से पहले अभिमन्यु को कप्तानी सौपीं थी। 

टीम : मनोज तिवारी (कप्तान), अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक दास, कौशिक घोष, सुवनकर बाल, सुदीप घरामी, शाहबाज अहमद, करण लाल, अभिषेक पोरेल, सायन शेखर मंडल, प्रदीप प्रमाणिक, इशान पोरेल, आकाशदीप, गीत पुरी, रविकांत सिंह, दुर्गेश दुबे, सुमंत गुप्ता, अंकित मिश्रा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News