''बिग बॉस'' ने बदली किस्मत, ये एक्ट्रेस अब IPL स्टार से रचाएंगी शादी

punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 03:19 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: 'बिग बॉस तमिल 4' में अपनी परफॉर्मेंस और स्टाइल से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस संयुक्ता एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनकी पर्सनल लाइफ। खबरों के मुताबिक, संयुक्ता जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर अनिरुद्ध श्रीकांत के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।

संयुक्ता पहले कार्तिक नाम के व्यक्ति से शादीशुदा थीं, लेकिन दोनों के रिश्ते में दूरी आने के बाद उन्होंने तलाक ले लिया। अब एक्ट्रेस की नई लव स्टोरी फिर से सुर्खियों में है।

दिवाली के मौके पर संयुक्ता ने अनिरुद्ध के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद फैंस ने उन्हें 'बेस्ट कपल' करार दे दिया। तस्वीर में दोनों बेहद खुश और रिलैक्स नजर आ रहे थे।

संयुक्ता ने कैप्शन में लिखा, 'नई शुरुआत हमेशा रौशनी से होती है।' इस लाइन ने उनके रिलेशन को लेकर तमाम अफवाहों को सच साबित कर दिया।

सोशल मीडिया पर अब उनकी शादी की तारीख को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों परिवार जल्द ही इस रिश्ते को आधिकारिक घोषणा के साथ पुख्ता करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News