B''day Special : बचपन की दोस्त से रचाई थी शादी, सुरेश रैना से जुड़ी 10 खास बातें
punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 11:46 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : 'मिस्टर आईपीएल' नाम से मशहूर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना के लिए आज का दिन यानी कि 27 नवंबर बेहद खास है। वह अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। रैना ने क्रिकेट करियर को अलविदा उस दाैरान ही कहा था, जिस दिन महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लिया था। जब तक धोनी खेलते रहे, तब तक रैना ने भी उनके नेतृत्व में भारतीय टीम को कई मैच जितवाने में अहम भूमिका निभाई। रैना ने पिछले साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। रैना ना सिर्फ तेज बल्लेबाजी बल्कि खतरनाक फील्डिंग करने के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने भारत के लिए 226 वनडे, 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 18 टेस्ट खेले हैं। आइए जानें उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी 10 खास बातें-
– रैना का जन्म 27 नवंबर 1986 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता त्रिलोक चंद जम्मू-कश्मीर के रैनावारी के मूल निवासी हैं और उनकी मां हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की मूल निवासी हैं। हालांकि, बाद में रैना का परिवार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सेट हुआ। रैना के पिता एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं।
- इनके तीन बड़े भाई और एक बहन है और वह इन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। रैना का दूसरा नाम सोनू है।
- रैना ने 16 साल की उम्र में इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई। उस समय उनके साथ अंबाती रायडू, इरफान पठान भी टीम में शामिल थे।
- 30 जुलाई 2005 को 18 साल की उम्र में रैना को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का माैका मिला, लेकिन वह मुथैया मुरलीधरन के हाथों पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। फिर दिसंबर 2006 को भारत के पहले टी20 मैच से टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने जुलाई 2010 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू भी किया था।
- रैना ने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया। इसलिए, वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने। उन्होंने एशिया कप में अपना पहला वनडे शतक 2008 में हांगकांग के खिलाफ लगाया था। टी20 में रहते हुए उन्होंने मई 2010 में टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था।
- वह टेस्ट, ODI और T20I क्रिकेट में भारत की ओर से शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे।
- रैना T20Is में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान हैं। उन्होंने 23 साल और 197 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में पहली बार कमान संभाली थी।
- 3 अप्रैल 2015 को रैना ने बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से सात फेरे लिए थे। उनकी बेटी का जन्म 14 मई 2016 को हुआ, जिसका नाम ग्रासिया रखा। पिछले साल प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया। उसका नाम रियो है।
- इसके अलावा रैना को गाने का भी शौक है। उन्होंने 2015 की बॉलीवुड फिल्म मिरुठिया गैंगस्टर में 'तू मिली सब मिला है' गाना गाया है। साथ ही वह सैक्सोफोन भी बजा सकता है।
-सुरेश रैना इस समय अबू धाबी टी10 लीग में डेक्कन ग्लैडिएटर्स की ओर से खेल रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमलाः शराब धंधेबाजों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 11 पुलिसकर्मी घायल

Recommended News

मुंबई: हवाई अड्डे पर 11 विदेशी गिरफ्तार, 4.14 करोड़ रुपये मूल्य का 8.3 किलोग्राम सोना बरामद

VIDEO: Buxar में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से Gangrape , भोजपुरी गायिका का भी रेप

खूब लगे ठहाके...राष्ट्रगान बजाकर युवक ने छत पर किया अश्लील डांस, UP पुलिस ने निकाली हीरोपंती

ओडिशा के व्यक्ति ने पालमपुर में लगाया फंदा, 2 महीने से था लापता