अजरबैजान ग्रैंड प्रिक्स में इंजन फेल होने से Ferrari की दोनों कार डिस्क्वालिफाई

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 05:56 PM (IST)

खेल डैस्क : अजरबैजान ग्रैंड प्रिक्स में भले ही रैड बुल के मैक्स वेर्स्टाप्पेन विजय पताका फहराने में सफल रहे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा फैरारी की दोनों इंजन फेल होने के कारण हुई। ग्रिड की शुरूआत में फैरारी के ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर पहले स्थान पर थे। 20वीं लैप तक उन्होंने लीड बनाए रखी लेकिन फिर अचानक उनकी कार से धुआं निकलने लगा। चार्ल्स लेक्लर ने जब कार को साइड में लगाया तो फैरारी प्रबंधन चिंता में घिरा नजर आया क्योंकि इसी रेस की 9वीं लैप में फैरारी के ड्राइवर कार्लोस सैन्ज ने अचानक ट्रैक से कार हटा ली थी। रेडियो पर सुना गया- इंजन काम नहीं कर रहा। कार्लोस के बाद लैक्लर की कार का इंजन फेल होने के साथ ही फैरारी प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर इंजन फेल होने की घटना को लेकर फैरारी की खूब ट्रोलिंग हुई। फैरारी के ड्राइवर लैक्लर का सीजन में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। अचानक इंजन फेल होने से उनकी ड्राइवर चैम्पियनशिप खिताब जीतने की उम्मीदों को भी झटका लगा है।

Ferrari cars, Disqualified, Engine Failure, Azerbaijan Grand Prix, Azerbaijan GP,  फेरारी कार, अयोग्य, इंजन विफलता, अज़रबैजान ग्रांड प्रिक्स, अज़रबैजान जीपी

हास-अल्फा रोमियो की कार भी बाहर : फैरारी ही नहीं हास के ड्राइवर केविन मैगनसैन ने भी 33वीं लैप में कार रोक ली। वजह इंजन संबंधी दिक्कत बताई गई। इसी तरह अल्फा रोमियो के झोउ गुआन्यु भी बाहर हो गए।

हादसे के बाद चार्ल्स लेक्लर ने कहा कि मैं निश्चित रूप से निराश से। हम दौड़ में सबसे आगे थे, मेरी टायरों पर अच्छी पकड़ थी। इसे अंत तक बरकरार रखना चाहिए था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। एक और डी.एन.एफ.- यह दर्द देता है ... हमें इस पर गौर करने की जरूरत है ताकि ऐसा दोबारा न हो।

मैक्स वेर्स्टाप्पेन ने जीती रेस, ड्राइवर्स स्टैंडिंग में भी टॉप पर

Ferrari cars, Disqualified, Engine Failure, Azerbaijan Grand Prix, Azerbaijan GP,  फेरारी कार, अयोग्य, इंजन विफलता, अज़रबैजान ग्रांड प्रिक्स, अज़रबैजान जीपी
मैक्स वेर्स्टाप्पेन ने अजरबैजान ग्रैंड प्रिक्स जीतने के लिए साथ ही ड्राइवर्स चैम्पियनशिप स्टैंडिंग के शीर्ष पर अपनी बढ़त बना ली है। बाकू के स्ट्रीट सर्किट में ग्रिड की शुरूआत में तीसरे स्थान पर थे। उन्हें आगे बढ़ने का मौका तब मिला जब लैक्लर इंजन फेल होने के कारण रेस से बाहर हो गए। वेर्स्टाप्पेन ने इसके बाद टीम साथी रैड बुल के ही सार्जियो पेरेज के साथ लीड बनाए रखी। वहीं, ग्रिड में 7वें स्थान से शुरूआत करने वाले मर्सीडिज के लुईस हैमिल्टन रेस खत्म होने तक चौथे स्थान पर रहे। उनसे आगे +45 सैकेंड की लीड के साथ जॉर्ज रसैल तीसरे स्थान पर रहे। 
203.779 मील की औसत स्पीड रही मैक्स वेर्स्टाप्पेन की
1.46.046 मिनट के साथ सर्जियो ने निकाली सबसे तेज लैप

बाकू के विजेता 
2016 : निको रोसबर्ग
2017 : डैनियल रिकॉर्डियो
2018 : लैविस हैमिल्टन
2019 : वैल्टारी बोटास
2021 : सर्जियो पेरेज
2022 : मैक्स वेर्स्टाप्पेन

जीत के बाद मैक्स वेर्स्टाप्पेन ने कहा- आज हमारे पास कार में अविश्वसनीय गति थी। जिस तरह कार का संतुलन था, इससे वास्तव में खुश हूं। पहले दो स्थानों पर रहना अच्छा है। हमारे लिए यह वास्तव में अच्छा दिन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News