RR vs GT : वैभव सूर्यवंशी का IPL में दूसरा सबसे तेज शतक, बने सबसे युवा प्लेयर
punjabkesari.in Monday, Apr 28, 2025 - 10:40 PM (IST)

खेल डैस्क : राजस्थान रॉयल्स की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर के मैदान पर चौके छक्कों की बरसात करते हुए महज 35 गेंदों पर ही शतक लगा दिया। वह ऐसा कर आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर भी बन गए हैं। उन्होंने शतक तक 11 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव तब क्रीज पर आए थे जब गुजरात ने शुभमन गिल के 84 तो बटलर के 50 रन की बदौलत पहले खेलते हुए 209 रन बना लिए थे। वैभव ने सिराज, ईशांत, वाशिंगटन सुंदर, करीम जन्नत की खूब पिटाई की और तेजतर्रार शतक पूरा कर लिया। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने आईपीएल में 37 गेंदों पर शतक जड़ा था। देखें लिस्ट-
Youngest to score a T20 1⃣0⃣0⃣ ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2025
Fastest TATA IPL hundred by an Indian ✅
Second-fastest hundred in TATA IPL ✅
Vaibhav Suryavanshi, TAKE. A. BOW 🙇 ✨
Updates ▶ https://t.co/HvqSuGgTlN#TATAIPL | #RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/sn4HjurqR6
आईपीएल में सबसे तेज शतक
30 गेंद : क्रिस गेल
35 गेंद : वैभव सूर्यवंशी
37 गेंद : युसूफ पठान
38 गेंद : डेविड मिलर
39 गेंद : ट्रेविस हेड
39 गेंद : प्रियांश आर्य
40 गेंद : अभिषेक शर्मा
टी20 शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
14 वर्ष, 32 दिन : वैभव सूर्यवंशी राजस्थान बनाम गुजरात, 2024
18 वर्ष, 118 दिन : विजय जोल महाराष्ट्र बनाम मुंबई 2013
18 वर्ष, 179 दिन : परवेज हुसैन इमोन बरिशाल बनाम राजशाही 2020
18 वर्ष, 280 दिन : गुस्ताव मैककॉन फ्रांस बनाम स्विट्जरलैंड 2022
मैच की बात करें तो राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी दी थी। शुभमन गिल के 50 गेंदों पर 84 तो जोस बटलर ने 50 रन बनाकर स्कोर 209 तक पहुंचा दिया। राजस्थान को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से तेजतर्रार शुरूआत दी। वैभव ने 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने 12 ओवर में ही पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े। वैभव ने इसमें 101 रन का सहयोग किया और टीम को जीत की राह दिखा दी।
Vaibhav Suryavanshi is at it again! 💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 28, 2025
A monstrous six!
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/GeTHelSNLF #IPLonJioStar 👉 #RRvGT | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar pic.twitter.com/mFJZEydFZe
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक
गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा