ब्रिस्बेन करेगा 2032 के ओलम्पिक और पैरालम्पिक की मेजबानी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 09:11 PM (IST)

मेलबोर्न : ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर ने 2032 के ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों की मेजबानी जीत ली है। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने अपने कार्यकारी बोर्ड की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। ब्रिस्बेन शहर ने ओलम्पिक की मेजबानी टोक्यो में आईओसी के 138वें सत्र में टोक्यो ओलंपिक्स के शुरू होने से दो दिन पहले गुप्त मतदान में हासिल की। टोक्यो ओलम्पिक का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा।

ब्रिस्बेन को 77 वैध मतों में से 72 मत मिले जबकि पांच मत नहीं थे। इस फैसले का मतलब है कि आईओसी को अगले तीन ओलम्पिक के मेजबान मिल गए हैं। फ्रांस ने 2024 ओलम्पिक खेलों तथा लॉस एंजेलिस ने 2028 के ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक की मेजबानी करनी है। यह तीसरा मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया ओलम्पिक का मेजबान होगा। मेलबोर्न ने 1956 और सिडनी ने 2000 के ओलम्पिक की मेजबानी की थी।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधामंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि यह ब्रिस्बेन और क्वींसलैंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।केवल वैश्विक शहर ही ओलम्पिक खेलों की मेजबानी हासिल कर सकते हैं इसलिए यह ब्रिस्बेन की हमारे क्षेत्र के रूप में मान्यता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News