छोटे भाई जैमे का डेब्यू मैच देखने पहुंचे कार्लोस अल्काराज

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 09:27 PM (IST)

 

मैड्रिड : कार्लोस अल्काराज बृहस्पतिवार को मैड्रिड ओपन में एक दर्शक के तौर पर छोटे भाई जैमे अल्काराज को अंडर-16 टूर्नामेंट में खेलते हुए देखने के लिए पहुंचे। ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाले अल्काराज कोर्ट 7 के स्टैंड में थे जब जैमे ने अपने साथी स्पेन के पोल मास को 6-3, 6-3 से हराया। 

14 साल के जैमे का टूर्नामेंट में पहला मैच देखने के लिए दूसरे रिश्तेदार भी मौजूद थे। कार्लोस अल्काराज ने दाहिनी कलाई में चोट के कारण मैड्रिड ओपन से नाम वापस ले लिया है। वह फ्रेंच ओपन में खिताब का बचाव करने के लिए भी नहीं खेल पाएंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News