चहल ने पकड़ा धोनी का कैच, आरजे महवश का सेलीब्रेशन हुआ वायरल, अय्यर को आ गई हंसी

punjabkesari.in Thursday, Apr 10, 2025 - 12:21 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 22वें मैच में पंजाब किंग्स ने 18 रन से जीत दर्ज की। मैच के बाद प्रियांश आर्यक की 42 गेंदों पर 103 रन की पारी सूर्खियों में रही। वहीं अब मैच के एक दिन बाद महेंद्र सिंह धोनी का कैच आउट सूर्खियों में है जिसे युजवेंद्र चहल ने पकड़ा था। इस कैच से ज्यादा चर्चा चहल की गर्लफ्रेंड आरजे महवश के सेलीब्रेशन के हो रहे हैं। 

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश के शतक और शशांक सिंह की 52 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 219 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई जब लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो अंतिम ओवरों में लक्ष्य भेदने के लिए धोनी क्रीज पर थे और जब वह क्रीज पर होते हैं तो यह हमेशा मुमकिन सा ही लगता है। लेकिन 20वें ओवर में धोनी के कैच आउट के साथ यह उम्मीदें भी खत्म हो गई और टीम हार गई। 

धोनी 20वें ओवर की पहली गेंद पर चहल के हाथों कैच आउट हुए। यश ठाकुर की गेंद पर धोनी ने हवा में शॉट खेला और चहल ने कैच किया। इस बीच यश ठाकुर ने जीत की खुशी में अपने हाथ ऊपर उठाए। यह एक खराब गेंद थी, लेग पर लो फुल-टॉस, शॉर्ट फाइन-लेग अंदर की ओर, धोनी ने इसे पूरी तरह से नहीं खेला, चहल ने इसे ठीक पकड़ने की कोशिश की और विकेट मिल गया। हालांकि यह कैच चहल के लिए आसान नहीं थी क्योंकि पहली बार में फंबल हुआ, लेकिन दूसरी बार उन्होंने इसे पकड़ लिया। 

श्रेयस अय्यर जोकि पंजाब किंग्स के कप्तान हैं इस पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस बीच आरजे महवश ने जोरदार जश्न मनाया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां तक मैच की बात है तो चेन्नई 18 रन से पीछे रह गई और उसे हार का सामना करना पड़ा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News