क्रिस गेल ने भी कोविड-19 वैक्सीन देने के लिए किया भारत का शुक्रिया

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 08:08 PM (IST)

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल ने कैरेबियाई दशों के महान क्रिकेटरों की तरह कोविड-19 वैक्सीन देने के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। गेल ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए एक संदेश साझा किया और भारतीय उच्चायुक्त से अपना आभार व्यक्त करने को कहा।

कैरेबियाई देशों में भारत के उच्चायुक्त ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर उनका संदेश साझा किए। इसके अनुसार- उन्होंने (गेल) कोविड-19 वैक्सीन जमैका को भेंट करने के लिए शुक्रिया अदा किया और साथ ही साझा किया कि उन्हें भारत में आना पसंद है। इससे पहले वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विव रिचड्र्स, रिची रिचर्डसन और जिम्मी एडम्स ने भारत सरकार की वैक्सीन देने के लिए प्रशंसा की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News