मैच शुरू होने से पहले क्रिस गेल ने किया भोजपुरी गाने पर डांस, देखें वीडियो-

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2020 - 08:00 PM (IST)

नई दिल्ली : आईपीएल की शुरुआत यूएई में हो चुकी है। पहला मैच चेन्नई और मुंबई के बीच हुआ जिसे धोनी की टीम ने पांच विकेट से जीत लिया। रविवार को जब किंग्स इलेवन पंजाब की टीम दिल्ली कैपिटल्स के सामने होनी थी तो उससे पहले ही पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल चर्चा में आ गए। दरअसल, होटल से मैदान पर आते गेल ने बस में एक भोजपुरी गीत पर डांस किया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही खूब वायरल हो रही है। 

गेल के साथ उक्त वीडियो में पंजाब का एक अन्य प्लेयर भी दिख रहा है जो गेल के नाचते हुए की वीडियोज बना रहा है। गेल इस दौरान मुंह पर मास्क बांधे बैठे हैं लेकिन गाना चलते ही वह खुशी से झूमते हुए दिखते हैं। उक्त वीडियो को किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर भी शेयर किया है। गीत के बोल हैं- राजा राजा। देखें वीडियो-


बता दें कि 40 साल के क्रिस गेल पर एक बार फिर से सभी दर्शकों की नजरें रहेंगी। गेल का आईपीएल में प्रदर्शन जोरदार रहा है। खास तौर पर पिछले दो सालों में उनके औसत और स्ट्राइक रेट में बढ़ा उछाल देखने को मिला है। इस बार भी पंजाब को खिताब जितवाने में क्रिस गेल की भूमिका अहम हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News