प्रैक्टिस मैच में अपने ही खिलाड़ी ने ईशान किशन को दिया ‘फायरी’ सेंड-ऑफ, देखें SRH कैंप का वायरल VIDEO
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 01:00 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम के स्टैंड-इन कप्तान Ishan Kishan को उनके ही साथी खिलाड़ी Zeeshan Ansari ने आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ दिया। इस घटना के बाद टीम के माहौल को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
🚨 BIG FIGHT IN SRH PRACTICE MATCH !🤯
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) March 21, 2026
SRH captain Ishan Kishan scored 20 runs in one over against leg-spinner Zeeshan, but on the last ball of the over, Zeeshan dismissed him. After taking the wicket, Zeeshan pointed his finger at Ishan Kishan, which led to an argument between… pic.twitter.com/W9eLDOVyVB
कैसे हुआ पूरा मामला
यह घटना प्रैक्टिस मैच के दौरान दूसरी पारी के आठवें ओवर में हुई। लेग स्पिनर जीशान अंसारी गेंदबाजी कर रहे थे और ईशान किशन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। ईशान ने अंसारी की पहली चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके जड़ दिए थे। लेकिन अगली ही गेंद पर अंसारी ने वापसी की और ईशान किशन को फुल लेंथ गेंद पर चकमा देकर डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट करा दिया। विकेट लेने के बाद अंसारी ने ईशान को पवेलियन की ओर इशारा करते हुए सेंड-ऑफ दिया।
ईशान किशन ने हंसकर टाला मामला
जब जीशान अंसारी ने आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ दिया तो Ishan Kishan ने इस पर कोई गुस्सा नहीं दिखाया। वह हंसते हुए पवेलियन की ओर वापस लौट गए। हालांकि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजाक में लिया गया पल बता रहे हैं, तो कुछ इसे टीम के अंदर तनाव से जोड़कर देख रहे हैं।
क्यों बने हैं ईशान SRH के कप्तान
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के लिए Ishan Kishan को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है। टीम के नियमित कप्तान Pat Cummins चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर हैं। फ्रेंचाइजी के अनुसार, कमिंस के फिट होकर लौटने तक ईशान टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि Abhishek Sharma को उपकप्तान बनाया गया है।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं ईशान किशन
Ishan Kishan हाल ही में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 9 मैचों में 317 रन बनाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। इसके अलावा ICC T20I रैंकिंग में भी ईशान किशन नंबर-2 बल्लेबाज बन गए थे। इससे पहले उन्होंने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहली बार चैंपियन भी बनाया था।

