IPL 2026 Injury Update: कौन बाहर, कौन मिस करेगा शुरुआती मैच; देखें चोटिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 04:51 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 शुरू होने से पहले कई टीमों को बड़े झटके लगे हैं। व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर, चोट और पर्सनल कारणों की वजह से कई स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन या शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इससे कई टीमों के कॉम्बिनेशन और कप्तानी पर भी असर पड़ सकता है।

KKR को सबसे बड़ा झटका, गेंदबाजी पर असर

Kolkata Knight Riders को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है, खासकर गेंदबाजी विभाग में। आकाश दीप लोअर बैक इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। वहीं हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण लगभग पूरा सीजन मिस कर सकते हैं। इसके अलावा मथीशा पथिराना कैल्फ स्ट्रेन के कारण अप्रैल के मध्य से ही टीम से जुड़ पाएंगे।

SRH को कप्तान पैट कमिंस की कमी

Sunrisers Hyderabad को सीजन की शुरुआत में अपने कप्तान पैट कमिंस के बिना खेलना होगा। कमिंस पीठ की चोट से उबर रहे हैं और टूर्नामेंट के बीच में वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर की चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जो टीम के लिए बड़ा झटका है।

राजस्थान रॉयल्स के कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं

Rajasthan Royals भी कई खिलाड़ियों की अनुपलब्धता से जूझ रही है। सैम करन ग्रोइन इंजरी की वजह से पूरा सीजन मिस कर सकते हैं। जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और अकिलिस इंजरी से उबर रहे हैं, इसलिए शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। एडम मिल्ने भी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

CSK के तेज गेंदबाज बाहर

Chennai Super Kings को भी बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम की गेंदबाजी कमजोर हो सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क का इंतजार

Delhi Capitals के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके वर्कलोड को मैनेज कर रहा है, इसलिए वह सीजन के बीच में टीम से जुड़ सकते हैं।

पंजाब किंग्स और LSG को भी झटका

Punjab Kings के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि वह पर्सनल कारणों से टीम से देर से जुड़ेंगे। वहीं Lucknow Super Giants के लिए वानिंदु हसरंगा अभी डाउटफुल हैं और जोश इंगलिस भी कुछ मैच मिस कर सकते हैं।

बाहर हुए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

इस सीजन जिन खिलाड़ियों को बाहर होना पड़ा है, उनमें नाथन एलिस, हर्षित राणा, आकाश दीप, जैक एडवर्ड्स और एडम मिल्ने शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी चोट की वजह से IPL 2026 नहीं खेल पाएंगे।

शुरुआती मैच मिस करने वाले खिलाड़ी

जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन, मथीशा पथिराना, सैम करन, वानिंदु हसरंगा और जोश इंगलिस शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं या आंशिक रूप से उपलब्ध रहेंगे।

टीमों के लिए बड़ी चुनौती

सीजन की शुरुआत में ही इतने खिलाड़ियों के बाहर होने से टीमों की बेंच स्ट्रेंथ की असली परीक्षा होगी। कई टीमों को अपने प्लेइंग इलेवन, ओवरसीज खिलाड़ियों और कप्तानी में बदलाव करने पड़ सकते हैं। ऐसे में IPL 2026 का शुरुआती चरण काफी रोमांचक होने वाला है, जहां नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है और कई युवा खिलाड़ी अपनी पहचान बना सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News