क्रिस गेल ने 16 करोड़ में बिके इस धुरंधर से मांगे पैसे, कभी दिए थे उधार में
punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 06:52 PM (IST)

कोच्चि : निकोलस पूरन ने आईपीएल 2023 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स से 16 करोड़ का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विकेटकीपर भी बन गए। पूरन को सोशल मीडिया पर चारों ओर से बधाइयां मिलने लगीं तो इस बीच वेस्टइंडीज के उनके पूर्व साथी खिलाड़ी क्रिस गेल ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी।
आईपीएल 2023 की नीलामी के दौरान Jio Cinema के लिए एक स्टूडियो शो में बोलते हुए, गेल ने मजाक में पूरन से उस पैसे को चुकाने के लिए कहा, जो उन्होंने द यूनिवर्स बॉस से उधार लिए थे। यहां देखें गेल ने क्या कहा, "निकी पी (निकोलस पूरन) क्या मुझे वो पैसे वापस मिल सकते हैं जो मैंने तुम्हें उधार दिए थे?" हालांकि, गेल ने मजाक में यह प्रतिक्रिया दी है। गेल ने पूरन को सच में उधार में पैसे गिए हैं या नहीं, इसकी हम पुष्टि नहीं करते।
पूरन ने पिछली दो आईपीएल नीलामी में बड़ी कमाई की थी। पिछली मेगा नीलामी में, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी सेवाओं के लिए 10.75 करोड़ खर्च किए। SRH के साथ उनका सीजन अच्छा रहा लेकिन ऑरेंज आर्मी ने उन्हें 2023 IPL सीजन के लिए रिटेन नहीं किया। कैरेबियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2 करोड़ के आधार मूल्य के साथ आईपीएल 2023 की नीलामी में प्रवेश किया। कई फ्रेंचाइजियों ने उन्हें खरीदने के लिए रुचि दिखाई। आखिरकार, लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 16 करोड़ में साइन कर लिया।
पूरन अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विकेटकीपर बन गए हैं। पूरन से पहले आईपीएल 2022 की नीलामी में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदकर अपने नाम किया था। तब ईशान आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विकेटकीपर बने थे, लेकिन अब ये उपलब्धि पूरन के नाम हो चुकी है।
इसके अलावा इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सैम कुरेन शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए, जिनपर पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 मिनी में 18.50 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपए में खरीदा, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स 16.25 करोड़ रुपए में चेन्नई के लिए खेलेंगे जो संयुक्त रूप से तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। क्रिस गेल ने हंसते हुए कहा, प्रीमियम तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों की उच्च मांग को देखते हुए नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाने से हैरान नहीं हैं। उन्होंने इन तीनों खिलाड़ियों की को निजी जेट कहा। गेल ने कहा, "ये तीन निजी जेट श्रेणी के खिलाड़ी हैं।"
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
CM आवास में आयोजित बैठक में नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, JDU के विधानसभा प्रभारियों की टीम को किया भंग

Recommended News

दत्तात्रेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी

Parivartini Ekadashi: आज करें ये उपाय, श्री हरि की कृपा से खुशियां खटखटाएंगी आपका द्वार

Anant Chaturdashi का व्रत देता है 14 साल तक शुभ फल, जानिए पूजा की विधि और महत्व

अनंत चतुर्दशी के दिन इस शुभ योग में करें बप्पा का विसर्जन, मनचाहा वरदान देंगे विघ्नहर्ता