कोहली-रोहित में मतभेद की खबरों पर COA प्रमुख ने कहा: आप लोगों ने गढ़ी हैं ये कहानियां

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2019 - 06:17 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा के बीच मतभेद की अटकलबाजियों के बीच प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय ने शुक्रवार को मीडिया में आई इस तरह की रिपोर्टों को खारिज कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार क बाद कोहली और रोहित में ठन गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है कि इन दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं।

ऐसी भी रिपोर्ट आयी थी कि बोर्ड प्रत्येक प्रारूप के लिए अलग-अलग कप्तान रखकर रोहित को सीमित ओवरों ओर कोहली को टेस्ट कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहा है। बीसीसीआई अधिकारियों ने हालांकि इसका भी खंडन किया। राय से जब पूछा गया कि क्या भारत के दोनो चोटी के बल्लेबाजों के बीच मतभेद चल रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘ये सारी कहानियां आप लोगों ने गढ़ी हैं।' कोहली या रोहित ने अब तक इस पर टिप्पणी नहीं की है। विश्व कप में रोहित शानदार फार्म में थे और उन्होंने पांच शतक जमाए थे जबकि कोहली ने पांच अर्धशतक लगाए थे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News