IPL 2024 : विराट कोहली तीसरी बार ''29'' के चक्कर में फंसे, सीजन में 700 रन भी पूरे

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 09:46 PM (IST)

खेल डैस्क : बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई के खिलाफ खेलने उतरे विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए यह मुकाबला आंकड़ों के हिसाब से अहम रहा। बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए चेन्नई को 18 रन से हराना जरूरी था। अगर वह पहले गेंदबाजी करते हैं तो 18 ओवर के अंदर गेम खत्म होना जरूरी था। मैच के दौरान सबकी नजरें 18 नंबर की जर्सी पहनने वाले विराट पर टिकी हुई थी। 18 मई को खेले जा रहे मैच में जब विराट खेलने उतरे तो एक बार फिर से वह 29 के चक्कर में फंस गए। विराट 29 गेंदों पर 47 रन बनाकर आऊट हो गए। विराट ने 18 मई को अब तक आईपीएल में 5 मुकाबले खेले हैं। इसमें 3 पारियों में वह 29 गेंदें ही खेल पाए हैं। देखें आंकड़े- 


विराट कोहली 18 मई को आईपीएल में
56 (29) बनाम चेन्नई, बेंगलुरु 2013
27 (29) बनाम चेन्नई, रांची 2015
113 (50) बनाम पंजाब, बेंगलुरु 2016
100 (63) बनाम हैदराबाद, हैदराबाद 2023
47 (29) बनाम चेन्नई, बेंगलुरु 2024

 

 

चिन्नास्वामी में 3 हजार रन पूरे
आईपीएल में एक ग्राऊंड में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 47 रन की पारी के साथ 3040 रन बना लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा है जोकि वानखेड़े में 2295 रन बना चुके हैं। चिन्नास्वामी में ही एबी डिविलियर्स 1960 रन बनाकर तीसरे स्थान पर आए हैं।


सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर (ऑरेंज कैप)
708 रन : विराट कोहली, आरसीबी
583 रन : ऋतुराज गायकवड़, चेन्नई
533 रन : ट्रेविस हेड, हैदराबाद
531 रन : रियान पराग, राजस्थान
527 रन : साईं सुदर्शन, गुजरात
विराट ने आईपीएल में दूसरी बार 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। 2016 सीजन उनके लिए सर्वश्रेष्ठ गया था जब उन्होंने 973 रन बनाए थे। क्रिस गेल भी आईपीएल के दो सीजन में 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

 

IPL 2024, Virat Kohli, IPL news, RCB vs CSK, Chennai vs Bangalore, Kohli in Chinnaswamy, आईपीएल 2024, विराट कोहली, आईपीएल समाचार, आरसीबी बनाम सीएसके, चेन्नई बनाम बैंगलोर, चिन्नास्वामी में कोहली


सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर
37 : विराट कोहली, बेंगलुरु
36 : निकोलस पूरन, लखनऊ
35 : अभिषेक शर्मा, हैदराबाद
32 : सुनील नरेन, कोलकाता
विराट कोहली ने साल 2016 में 38 छक्के उड़ाए थे। जबकि इस सीजन उन्होंने 37 लगाए हैं। 2015 सीजन में उन्होंने 23, 2013 में उन्होंने 22 छक्के लगाए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News