IPL 2026 क्यों होगा इतिहास का सबसे खास सीजन? जानें 5 बड़े कारण
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 03:24 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 का सीजन कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। इस बार न सिर्फ मैचों की संख्या बढ़ी है, बल्कि कप्तानी, रिकॉर्ड और टूर्नामेंट के ट्रेंड में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यही वजह है कि IPL 2026 को अब तक का सबसे खास सीजन माना जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्यों यह सीजन इतना खास है।
1. पहली बार सभी टीमों के कप्तान भारतीय
IPL इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब सभी 10 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी करेंगे। Pat Cummins शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे, इसलिए उनकी टीम की कप्तानी Ishan Kishan करेंगे। इसी कारण पहली बार ऐसा संयोग बना है कि सभी टीमों के कप्तान भारतीय होंगे। यह IPL इतिहास का बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
2. IPL इतिहास का सबसे बड़ा सीजन
IPL 2026 में कुल 84 मैच खेले जाएंगे, जो अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। पहले IPL सीजन में 70-74 या 76 मैच खेले जाते थे, लेकिन इस बार मैचों की संख्या बढ़ने से टूर्नामेंट और लंबा और रोमांचक होगा।
3. छक्कों और चौकों के बन सकते हैं नए रिकॉर्ड
मैच ज्यादा होने की वजह से इस बार बाउंड्री के कई नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।
पिछले सीजन 1294 छक्के लगे थे
इस बार 1500 से ज्यादा छक्के लगने की उम्मीद
चौकों का आंकड़ा 2500 के पार जा सकता है
यानि IPL 2026 बल्लेबाजों के लिए बड़ा सीजन साबित हो सकता है।
4. चैंपियन टीमों का घट रहा दबदबा
पिछले कुछ सालों में IPL में नई टीमों का दबदबा बढ़ा है, जबकि पुरानी चैंपियन टीमों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा।Mumbai Indians ने 2020 के बाद खिताब नहीं जीता, जबकि Chennai Super Kings भी पिछले सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। इससे साफ है कि अब IPL में हर सीजन नई टीम चैंपियन बन सकती है।
5. पर्पल कैप का बदलता ट्रेंड
अब पर्पल कैप जीतने के लिए पहले जितने विकेट लेने की जरूरत नहीं पड़ रही। पहले 30+ विकेट लेने पड़ते थे, लेकिन पिछले दो सीजन में 24-25 विकेट लेकर ही पर्पल कैप जीत ली गई। इससे पता चलता है कि क्रिकेट का ट्रेंड बदल रहा है और गेंदबाजों के लिए मुकाबला और मुश्किल हो गया है।

