राष्ट्रमंडल खेल : नीतू गंघास ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2022 - 03:26 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : राष्ट्रमंडल खेलों में बॉक्सिंग में 48 किग्रा वर्ग में नीतू गंघास ने इंग्लैंड की डेमी-जेड रेसटान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। हरियाणा की बॉक्सर नीतू गंघास ने शुरूआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और डेमी जेड रेसटन को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का 14वां गोल्ड मेडल था जबकि कुल मेडल्स की संख्या 41 हो चुकी है। 

नीतू गंघास की उपलब्धियां 

2022: राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, बर्मिंघम
2022: स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट, बुल्गारिया में स्वर्ण
2018: युवा महिला विश्व चैंपियनशिप, बुडापेस्ट, हंगरी: गोल्ड
2018: वोज्वोडिना यूथ मेन एंड वूमेन बॉक्सिंग टूर्नामेंट का गोल्डन ग्लव; सर्बिया: गोल्ड
2018: युवा महिला नागरिक; रोहतक: सोना
2018: एशियाई युवा चैंपियनशिप; बैंकॉक: गोल्ड
2017: महिला युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप; गुवाहाटी: सोना
2017: बाल्कन यूथ इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप; सोफिया, बुल्गारिया: गोल्ड
2016: युवा महिला नागरिक: कांस्य


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News