राष्ट्रमंडल खेल : पीवी सिंधू महिला एकल के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंची

punjabkesari.in Thursday, Aug 04, 2022 - 04:44 PM (IST)

बर्मिंघम : शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरूवार को यहां आसान जीत से राष्ट्रमंडल खेलों की महिला एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने राउंड 32 के मुकाबले में मालदीव की फातिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक को महज 21 मिनट में 21-4, 21-11 से हरा दिया। 

एकल में पिछले चरण की रजत पदक विजेता सिंधू को मुकाबले में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा जबकि फातिमा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। पहले गेम में सिंधू ने आक्रामकता बरते बिना ही मालदीव की प्रतिद्वंद्वी को पस्त कर दिया जिसमें उन्होंने अंक जुटाने के लिए ड्राप शॉट्स का इस्तेमाल किया। 

दूसरे गेम में फातिमा ने शुरू में थोड़ी चुनौती पेश की और वह सिंधू के साथ 9-9 की बराबरी पर थी क्योंकि भारतीय खिलाड़ी ने सहज गलतियों से अंक दे दिए थे। लेकिन फिर सिंधू ने ब्रेक तक 11-9 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद उन्होंने आराम से अंक जुटाकर अंतिम 16 में जगह बनाई जबकि प्रतिद्वंद्वी केवल दो अंक ही बना सकी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News