राष्ट्रमंडल खेल : पीवी सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को हराकर जीता गोल्ड मेडल

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 03:11 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत की बैडमिंटन स्टार पुसरला वेंकट सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सोमवार को कनाडा की मिशेल ली को 2-0 से हराकर महिला एकल का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिंधु ने ग्लासगो 2014 खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट मिशेल को 21-15, 21-13 से मात दी। 

रियो 2016 की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु जब कोर्ट में आईं तो उनके पैर में बैंडेज बंधा हुआ था, लेकिन यह उनके खेल को जरा भी प्रभावित नहीं कर पाया। पहले गेम में उन्हें मिशेल की ओर से चुनौती मिली, लेकिन दूसरे गेम में कनाडाई खिलाड़ी की अप्रत्याशित गलतियों ने सिंधु के लिए जीता का रास्ता आसान कर दिया।

इससे पहले सिंधु ग्लासगो 2014 खेलों में कांस्य और गोल्डकोस्ट 2018 खेलों में रजत जीता था और इस गोल्डन जीत के साथ सिंधु ने राष्ट्रमंडल पदकों का सेट पूरा कर लिया है। गौर हो कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत 19 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य समेत कुल 56 पदक जीत चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News