धोनी के साथ क्या हो रहा नहीं जानता, विश्व कप के बाद उनके बारे में नहीं सुना: रोहित

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 11:54 AM (IST)

नई दिल्लीः भारत के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि उन्होंने पिछले साल विश्व कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बारे में कुछ नहीं सुना है और उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या हो रहा है। आईपीएल अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है और ऐसे में धोनी के लिये भारतीय टीम में वापसी की संभावना भी क्षीण पड़ गयी है। उन्होंने कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है। 

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में खबर

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के साथ इंस्टाग्राम चैट में रोहित ने कहा कि उन्हें धोनी के बारे में कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें नहीं पता कि उनके साथ क्या हो रहा है। हमने उनके बारे में कोई खबर नहीं सुनी है। विश्व कप का आखिरी मैच जुलाई में था। तब से लेकर अब तक हमने कुछ नहीं सुना है। मुझे कुछ पता नहीं है। ’’ रोहित ने कहा कि अगर कोई धोनी के बारे में जानना चाहता है तो उन्हें उनके साथ निजी संपर्क करना चाहिए। 

रोहित शर्मा का महेंद्र सिंह धोनी पर बयान 

उन्होंने कहा, ‘‘जब धोनी क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो उनसे संपर्क करना मुश्किल होता है। वह भूमिगत हो जाते हैं। जो भी उनके बारे में जानना चाहता है तो आप सीधे उनके पास जा सकते हैं। आप जानते हैं कि वह रांची में रहते हैं। ’’ रोहित ने कहा, ‘‘आप अभी नहीं जा सकते लेकिन लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कार, बाइक या उड़ान लेकर उनके पास जाना और उनसे पूछना, ‘‘आपकी क्या योजना है। आप खेलोगे या नहीं। ’’ 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News