उपलब्धि : रोहित शर्मा ट्वंटी 20 में 500 छक्के लगाने वाले पहले एशियाई प्लेयर बने

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2024 - 11:01 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक बार फिर से इतिहास रच दिया। चेन्नई ने जब पहले खेलते हुए 207 रन का टारगेट दिया था तो ओपनिंग पर आए रोहित शर्मा ने विकेट के चारों ओर शॉट लगाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। रोहित ने इस दौरान ट्वंटी 20 में 500 छक्के भी पूरे कर लिए। रोहित ने मैच से पहले आईपीएल में 271, टी20 इंटरनेशनल में 190 छक्के लगाए थे। जबकि 36 छक्के भारत के लिए घरेलू ट्वंटी 20 टूर्नामेंट खेलकर लगाए थे। रोहित ने मुंबई के खिलाफ 3 छक्के लगाते ही 500 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

 

 

पुरुष टी20 क्रिकेट में 500+छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
1056 - क्रिस गेल, विंडीज
860 - कीरोन पोलार्ड, विंडीज
678 - आंद्रे रसेल, विंडीज
548 - कॉलिन मुनरो, न्यूजीलैंड
500 - रोहित शर्मा, भारत

 

आईपीएल में सर्वाधिक 50+ स्कोर
66 - डेविड वार्नर
60 - विराट कोहली
53 - शिखर धवन
44 - रोहित शर्मा
43 - एबी डिविलियर्स
40 - सुरेश रैना
मुंबई की ओर से सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने के मामले में रोहित शर्मा पहले ही आगे चल रहे हैं।

 

मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए खराब शुरूआत के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ के 69 तो शिवम दुबे 66 रनों की बदौलत 206 रन बनाए थे। चेन्नई के फैंस के लिए रोचक क्षण धोनी लेकर आए जिन्होंने 20वें ओवर में आकर 4 गेंदों पर 20 रन बना दिए। इसमें लगातार तीन छक्के भी शामिल थे। जवाब में खेलने उतरी मुंबई ने भी मजबूत शुरूआत की। ईशान जब 23 और सूर्यकुमार 0 पर आऊट हो गए तो रोहित और तिलक वर्मा (31) ने स्कोर 130 तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या के 2 रन पर आऊट होते ही मुंबई को झटका लग गया।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स : रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (डब्ल्यू), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News