रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगाए सबसे ज्यादा छक्के, धोनी को इस मामले में छोड़ दिया पीछे
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 05:58 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 8वें मैच में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की तरफ से 35 रन की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलते हुए किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बना दिया है। रोहित ने 26 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। रोहित के अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 51 छक्के हो गए हैं।
रोहित दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने IPL में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इतना ही नहीं रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्ड (KKR) के खिलाफ भी 47 छक्के लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिहं धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 50 छक्के लगाए हैं। लिस्ट में तीसरे खिलाड़ी विराट कोहली हैं जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 48 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ सबसे ज्यादा 61 और KKR के खिलाफ 54 छक्के लगाए हैं।
IPL में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
61 - क्रिस गेल बनाम PBKS
54 - क्रिस गेल बनाम KKR
51 - रोहित शर्मा बनाम DC*
50 - MS धोनी बनाम RCB
48 - विराट कोहली बनाम CSK
47 - रोहित शर्मा बनाम KKR
मैच की बात करें तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव जो इस मैच में कप्तानी कर रहे हैं ने 36 गेंदों पर 51 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। वहीं दिल्ली की तरफ से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

