क्रिकेट सितारों ने साल 2022 को कहा अलविदा, INSTA Reels शेयर कर याद किया पूरा साल
punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 09:54 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेटरों ने नए साल की आमद से पहले क्रिकेट फैंस को अपने बीते साल के कुछ यादगार लम्हों से रूबरू करवाया। भारत के नए स्टार शुभमन गिल, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने रील्स के माध्यम से अपना पूरा साल याद किया। देखें क्रिकेट सितारों की पोस्टें-
शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर वीडियो शेयर की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
इस साल वनडे फार्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन ने भी कुछ बेहतरीन लम्हें रील में शेयर किए हैं।
रॉबिन उथप्पा ने बीच पर पत्नी और दोस्तों के साथ साल को अलविदा कहा।
श्रेयस अय्यर ने इंस्टा रील शेयर कर लिखा है- यादों, मस्ती और हंसी से भरा साल!
विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बीच पर एक फोटो शेयर की है। टाइटल लिखा है- 2022 के अंतिम सूर्योदय तक।
दिनेश कार्तिक भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने साल 2022 को बेहतरीन बताया अनमोल लम्हें सोशल मीडिया पर शेयर किए।
एडम गिलक्रिस्ट इस साल बिछड़े अपने साथियों एंड्रयू साइमंड्स, शेन वॉर्न को याद कर लिखा। 2022... कौन जानता था। अब मई 2023 सभी के लिए एक अद्भुत वर्ष हो। इन चैंपियंस की यादें अनंत काल तक जीवित रहें।
सचिन तेंदुलकर ने रील शेयर करते लिखा- 2022 मैं भी तुमसे प्यार करता हूं!