कंट्रोवर्सी का फायदा ले गए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सोशल मीडिया पर हुए सबसे ज्यादा फॉलोअर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 31, 2018 - 02:13 PM (IST)

जालन्धर : पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर बीते महीने अमरीकी मॉडल कैथरीन ने रेप का आरोप लगाकर तहलका मचा दिया था। रेप के आरोप लगने के बाद रोनाल्डो की नाइकी से 72 अरब डॉलर की डील टूटने की कागार पर आ गई थी। इसके अलावा रोनाल्डो पुर्तगाल की नैशनल टीम से बाहर हो गए थे। लेकिन इन सब कंट्रोवर्सी के बीच रोनाल्डो को एक और बड़ा फायदा भी है।

PunjabKesari selena gomez

रोनाल्डो अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले स्टार बए गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि अमरीकी पॉप सिंगर सेलेना गोम्स के पास थी। सेलेना के फॉलोअर अभी 114.3 मिलियन हैं जबकि रोनाल्डो 144.4 मिलियन फॉलोअर के साथ टॉप पर आ गए हैं। सेलेना 2016 के बाद से ही सबसे ज्यादा फॉलोअर की लिस्ट में आगे चल रही थी। बताया जा रहा है कि रेप के आरोपों के बाद से ही अचानक उनके फॉलोअर 4.5 मिलियन बढ़ गए थे।
PunjabKesarisports Christiano Ronaldo
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर देखें लिस्ट
क्रिस्टियानो रोनाल्डो 144.4 मिलियन
सेलेना गोमज 144.3 मिलियन
एरियाना ग्रांडे 132 मिलियन
किम कादर्शियां 120 मिलियन
बेयोंस 119 मिलियन
द रॉक 119 मिलियन
काइली जैनर 117 मिलियन
टेलर स्विफ्ट 112 मिलियन
नेमार 104 मिलियन
जस्टिन बीबर 102 मिलियन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News