मैं बहुत खुश हूं, पुर्तगाल अभी सुधार कर सकता है : रोनाल्डो

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 09:27 PM (IST)

मास्कोः क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मोरक्को के खिलाफ ग्रुप बी के मैच में जीत के बाद आज यहां कहा कि पुर्तगाल को आगे अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है।           

रियल मैड्रिड के इस स्ट्राइकर ने दो मैचों में अपना चौथा गोल किया। रोनाल्डो ने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं। सबसे महत्वपूर्ण मैच जीतना और तीन अंक हासिल करना है।’’          
PunjabKesari
उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते थे कि अगर हम हार जाते हैं तो बाहर हो जाएंगे। हम जानते थे कि मोरक्को कोई कसर नहीं छोड़ेगा। मैं गोल करने में सफल रहा और यह मेरे लिये अच्छा है।’’ रोनाल्डो ने कहा, ‘‘हम आगे भी अपनी कड़ी मेहनत करके सुधार जारी रखेंगे।’’     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News