RR vs MI : यशस्वी जायसवाल IPL में 2 शतक लगाने वाले युवा क्रिकेटर बने, बोले- आज खुश हूं बहुत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 12:22 AM (IST)

खेल डैस्क : जयपुर के सवाईं मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस पर रिकॉर्ड जीत हासिल की। मुकाबले में मुंबई ने पहले खेलते हुए 179 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान ने 104 रन बनाकर अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। जायसाल का यह दूसरा शतक रहा। वह 23 साल की उम्र से पहले आईपीएल में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनके दोनों शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आए हैं। उन्होंने बीते सीजन में वानखेड़े के मैदान पर मुंबई के खिलाफ 124 रन बनाए थे। जबकि इस बार जयपुर में नाबाद 104 रन बनाकर उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया। 

 

 

 

राहुल ने लगाए हैं मुंबई के खिलाफ 3 शतक
जायसवाल से ऊपर अभी केएल राहुल है जोकि आईपीएल इतिहास में 4 शतक लगा चुके हैं, इनमें 3 मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैं। इसके बाद अब जायसवाल का नाम आ गया है जोकि मुंबई के खिलाफ दो शतक लगा चुके हैं। एक विपक्षी के विरुद्ध सर्वाधिक शतक की अगर लिस्ट देखी जाए तो क्रिस गेल बनाम पंजाब, विराट कोहली बनाम गुजरात लायंस, डेविड वार्नर बनाम कोलकाता, जोस बटलर बनाम कोलकाता, जोस बटलर बनाम बेंगलुरु के खिलाफ भी 2-2 शतक लगा चुके हैं।

 

आज मैं बहुत खुश हूं : जयसवाल

यशस्वी जयसवाल ने मैच जीतने के बाद कहा- बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे शुरू से ही बहुत मजा आया और मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं गेंद को ठीक से देख रहा हूं और उचित क्रिकेट शॉट्स खेल रहा हूं। मैं वह करने की कोशिश कर रहा हूं जो मैं अच्छा कर रहा हूं, कुछ दिन यह अच्छा होता है और कुछ दिन नहीं इसलिए मैं ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं अपने सभी वरिष्ठों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिस तरह से उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया। मैं राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन और विशेष रूप से सांगा सर और संजू भाई को मुझे अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं बाहर जाता हूं और अभ्यास सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देता हूं और आज मैं बहुत खुश हूं।

 

RR vs MI, Yashasvi Jaiswal, IPL 2024, IPL news, Rajasthan Royals, आरआर बनाम एमआई, यशस्वी जयसवाल, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार, राजस्थान रॉयल्स

 

ऐसा रहा मुकाबला
मुंबई ने पहले खेलते हुए तिलक वर्मा के 65 और नेहल वडेहरा के 49 रनों की बदौलत 179 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान को जायसवाल और बटलर ने मजबूत शुरूआत दी। बटलर जिन्होंने पिछले मुकाबले में शतक जड़ा था, ने इस बार चावला की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 35 रन बनाए। इसके बाद जायसवल ने 104 तो राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 38 रन बनाकर अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। 


ऐसी हुई अंक तालिका
मुंबई ने 8 में से पांच मुकाबले गंवा दिए हैं। उन्हें प्लेऑफ के लिए अब खूब मेहनत करनी होगी। राजस्थान 8 में से 7 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं, हार के बाद मुंबई इंडियंस सातवें स्थान पर आ गई है। कोलकाता दूसरे तो हैदराबाद तीसरे स्थान पर हैं। चेन्नई चौथे तो लखनऊ पांचवें स्थान पर है। अंक तालिका में आखिरी पर 8 में से 7 मुकाबले गंवाकर बेंगलुरु बनी हुई है।

 
दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News