MI vs PBKS : पंजाब पर भारी पड़ रहे Yadav Ji, लगातार 4 फिफ्टी, यह रिकॉर्ड भी बनाया
punjabkesari.in Monday, May 26, 2025 - 10:06 PM (IST)

खेल डैस्क : सूर्यकुमार यादव के सामने जब भी पंजाब की टीम खेलने आती है तो वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हैं। सूर्यकुमार पिछली चार पारियों में से लगातार पंजाब के खिलाफ अर्धशतक बना रहे हैं। वह अपने आईपीएल करियर में पंजाब के खिलाफ ही सबसे ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। सोमवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में सूर्यकुमार ने पंजाब के खिलाफ 39 गेंदों पर 57 रन बनाकर अपनी टीम को 184 रन तक पहुंचा दिया। सूर्यकुमार का पंजाब के खिलाफ यह लगातार चौथा अर्धशतक रहा। उन्होंने वानखेड़े में 26 गेंदों पर 57, मोहाली में 31 गेंदों पर 66, मुल्लांपुर में 53 गेंदों पर 78 तो अब जयपुर में 39 गेंदों पर 57 रन बनाए हैं।
विभिन्न फ्रेंचाइजियों के खिलाफ बनाए इतने रन
562 रन बनाम पंजाब किंग्स
512 रन बनाम राजस्थान रॉयल्स
505 रन बनाम आरसीबी
500 रन बनाम हैदराबाद
491 रन दिल्ली कैपिटल्स
आंकड़े साफ है कि पंजाब के खिलाफ सूर्यकुमार का बल्ला खुलकर बोलता है। उनकी पंजाब के खिलाफ स्ट्राइक 150 से ज्यादा है। जबकि 22 मैचों में औसत 30 से ऊपर है। वह इस सीजन में 5 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
Suryakumar Yadav UNLEASHED in #RACE2TOP2 in #TATAIPL
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 26, 2025
Suryakumar Yadav becomes the first-ever player to score 25+ runs in 14 consecutive T20 innings and also in TATA IPL! 🔥👑
Watch the live action 👉 https://t.co/aAzLa21YS2#Race2Top2 👉 #PBKSvMI | LIVE NOW on Star Sports… pic.twitter.com/aitpfFDSoi
सीजन में ऐसे रहे सूर्यकुमार
29 (26) बनाम चेन्नई
48 (28) बनाम गुजरात
27* (9) बनाम कोलकाता
67 (43) बनाम लखनऊ
28 (26) बनाम आरसीबी
40 (28) बनाम दिल्ली
26 (15) बनाम हैदराबाद
68* (30) बनाम चेन्नई
40* (19) बनाम हैदराबाद
54 (28) बनाम लखनऊ
48* (23) बनाम राजस्थान
35 (24) बनाम गुजरात
73* (43) बनाम दिल्ली
57 (39) बनाम पंजाब
14 पारियों में 640 रन
ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 बल्लेबाज
679 रन : साई सुदर्शन
649 रन : शुभमन गिल
640 रन : सूर्यकुमार यादव
560 रन : मिचेल मार्श
559 रन : यशस्वी जायसवाल
आंकड़े जाहिर है कि सूर्यकुमार इस समय ऑरेंज कैप की रेस में भी हैं। अगर मुंबई फाइनल में पहुंचती है तो उनके पास कम से कम दो मैच होंगे। वह गुजरात के शुभमन और साई सुदर्शन को टक्कर देने का दम रखते हैं। बत दें कि सूर्यकुमार ने 2023 सीजन में भी 605 रन बनाए थे।