MI vs DC, IPL 2026: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 10:35 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में शनिवार 4 अप्रैल को Mumbai Indians और Delhi Capitals के बीच वानखेड़े स्टेडियम में बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। मुंबई को क्वालिफाई करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है, जबकि दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 36
मुंबई जीता: 20
दिल्ली जीता: 16

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस का मनोबल थोड़ा ज्यादा मजबूत नजर आता है।

पिच रिपोर्ट (वानखेड़े स्टेडियम)

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां अच्छी बाउंस मिलती है और छोटी बाउंड्री होने की वजह से हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। हालांकि, मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है ताकि बाद में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहे।

मुंबई मौसम रिपोर्ट

मुंबई में मैच वाले दिन सुबह गरज के साथ बारिश की संभावना है। पूरे दिन बारिश की संभावना लगभग 80% बताई गई है।हालांकि शाम के समय बारिश की संभावना काफी कम हो जाएगी और मैच पूरा होने की उम्मीद है। मैच के दौरान तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और ह्यूमिडिटी ज्यादा होने से खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

मुंबई और दिल्ली के बीच यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।

संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह; इम्पैक्ट प्लेयर: राज बाव

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान; इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News