IPL Qualifier 2 : श्रेयस अय्यर ने किया सपना सच, पंजाब 11 साल बाद IPL Final में

punjabkesari.in Monday, Jun 02, 2025 - 01:39 AM (IST)

खेल डैस्क : पंजाब किंग्स ने आखिरकार मुंबई इंडियंस का छठी बार आईपीएल खिताब जीतने का सपना चकनाचूर करते हुए साल 2014 के बाद दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बना ली है। अहमदाबाद के मैदान पर खेले गए क्वालिफायर 2 मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और पंजाब किंग्स को फाइनल में ले गए। इससे पहले पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। मैच शुरू होने से पहले बारिश हो गई जिससे देरी हुई। मुंबई ने पहले खेलते हुए बेयरस्टो के 38, तिलक वर्मा के 44, सूर्यकुमार यादव के 44 और नमन धीर के 37 रनों की बदौलत 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पंजाब ने ओपनर्स जल्दी गंवा लिए। लेकिन जोश इंग्लिस ने 38, नेहल वडेहरा के 48 तो श्रेयस अय्यर के नाबाद 87 रनों की बदौलत पंजाब ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया।


 

मुंबई इंडियंस 203-6 (20 ओवर)

मुंबई के लिए जॉनी बेयरस्टो के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए आए।  दूसरी ही ओवर में उमरजजई ने रोहित का कैच छोड़ा लेकिन तीसरे ही ओवर में स्टोइनिस ने रोहित को विजय कुमार के हाथों कैच आऊट करवा दिया। रोहित ने 7 गेंदों पर 8 रन बनाए। यह मुंबई के लिए बड़ा झटका था। लेकिन बेयरस्टो ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर स्कोरबोर्ड को चालू रखा। 7वें ओवर में उनकी विकेट गिरी। तब तक वह 24 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बना चुके थे। इसके बाद तिलक वर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पंजाब के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। सूर्यकुमार 26 गेंदों पर 46 रन बनाकर आऊट हो गए। वह सीजन में 700 रन बना चुके हैं। तिलक वर्मा भी सूर्य के आऊट होने के बाद अगली ही ओवर में 44 ही रन बनाकर आऊट हो गए। जेमीसन ने उनकी विकेट ली। इसके बाद नमन धीर और हार्दिक स्कोर को खींचकर ले गए। हार्दिक 15 रन बनाकर उमरजजई का शिकार हुए। लेकिन नमन बल्ला चलाते रहे। नमन धीर 18 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद राज बावा ने 8 रन बनाकर स्कोर 203 तक पहुंचा दिया। 

 

 

यह भी पढ़ें:- बारिश के बीच श्रेयस अय्यर की गेंद के साथ जगलिंग, दिखाया कमाल का हुनर

 

 

यह भी पढ़ें:-  SKY ने छुआ आसमान : डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ गैर-ओपनर में नंबर 1 बने

 

 

यह भी पढ़ें:- क्रिकेटर रिंकू सिंह करने जा रहे शादी, सपा सांसद संग लेंगे सात फेरे, 8 जून को सगाई; शादी भी इसी साल

 

 

पंजाब किंग्स : 207/5 (19 ओवर)

पंजाब की शुरूआत फिर खराब रही। तीसरे ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह 6 रन बनाकर आऊट हो गए। लेकिन प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस ने मुंबई के गेंदबाजों की खूब खबर ली। जोश इंग्लिस ने तो बुमराह के एक ओवर में 20 रन खींच लिए। आखिर छठे ओवर में अश्विन ने प्रियांश की विकेट लेकर पंजाब को झटका दिया। प्रियांश ने 10 गेंदों पर 20 रन बनाए। जोश इंग्लिस 8वें ओवर में 21 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर नेहल वडेहरा ने पारी को संभाला। 
श्रेयस इस दौरान रंग में दिखे। उन्होंने रिसे टॉप्ले को लगातार तीन छक्के मारकर अपने इरादे दिखाए। नेहल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वह 16वीं ओवर में अश्विनी कुमार का शिकार हुए। उन्होंने 29 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। शशांक दो रन बनाकर रन आऊट हो गए लेकिन श्रेयस ने अपना बल्ला नहीं रोका। आखिरी दो ओवर में पंजाब को जीत के लिए 23 रनों की जरूरत थी। श्रेयस ने अश्विन के 19वें ओवर में 4 छक्के लगाकर पूरी गेम ही बदल दी। श्रेयस ने 41 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपले

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News