SRH vs KKR : हेनरिक क्लासेन ने ठोका IPL का तीसरा सबसे तेज शतक
punjabkesari.in Sunday, May 25, 2025 - 09:17 PM (IST)

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीकी धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में धमाल मचाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 37 गेंदों पर ही शतक ठोक दिया। यह आईपीएल का चौथा सबसे तेज शतक है। इसी सत्र में वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर शतक लगाया था। बहरहाल, अभिषेक और ट्रेविस हेड से मिली अच्छी शुरूआत के बाद हेनरिक क्लासेन ने एक छोर संभाला और ताबड़तोड़ शॉट लगाए। उन्होंने 37 गेंदों पर 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए और टीम स्कोर 250 पार लगा दिया। यह आईपीएल इतिहास का संयुक्त तौर पर तीसरा शतक है।
आईपीएल में सबसे तेज शतक
30 गेंद : क्रिस गेल बनाम पुणे वारियर्स
35 गेंद : वैभव सूर्यवंशी
37 गेंद : युसूफ पठान
38 गेंद : डेविड मिलर
39 गेंद : ट्रेविस हेड, प्रियांश आर्य
डेविड मिलर का रिकॉर्ड तोड़ा
आईपीएल दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले हेनरिक क्लासेन पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्हेंने हमवत्न डेविड मिलर का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने साल 2013 में आरसीबी के खिलाफ पंजाब के लिए खेलते हुए 38 गेंदों पर शतक लगाया था। ओवरऑल टी20 में फिलहाल साहिल चौहान पहले नंबर पर हैं जिन्होंने इस्टोनिया के लिए खेलते हुए साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक लगाया था।
300 छक्के भी हुए पूरे
क्लासेन ने पुरुष टी20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। प्रोटियाज बल्लेबाज ने कोलकाता के खिलाफ मैच में अपना पहला छक्का लगाकर इस क्लब में प्रवेश किया। इस प्रारूप में उनका स्ट्राइक-रेट लगभग 150 है। क्लासेन ने अपने 247वें टी20 (226 पारी) में 300 छक्के पूरे किए। नवंबर 2011 में टी20 में पदार्पण करने वाले प्रोटियाज बल्लेबाज में विस्फोटक पारियां खेलने की प्रवृत्ति है। स्पिनरों के खिलाफ अपने हिट्स के लिए वह सबसे अलग हैं।