GT vs KKR : किस टीम का पलड़ा भारी?, पिच, मौसम और संभावित प्लेइंग XI भी देखें
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 02:07 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 25वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात ने 4 में से 2 मैच जीते हैं जबकि KKR को इस सीजन में अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है। पांच मैचों में 4 हार और एक बारिश में धुलने के कारण टीम एक अंक के साथ अक तालिका में सबसे नीचे है।
हेड टू हेड
कुल मैच - 4
गुजरात - 3 जीत
कोलकाता - एक जीत
पिच रिपोर्ट
दिन के समय जबरदस्त गर्मी पड़ने की उम्मीद है जिसके बाद शाम साफ लेकिन सूखी रहेगी। मैच के समय मौसम में नमी रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा और तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है जिससे मैच के दौरान कोई रुकावट देखने को नहीं मिलेगा।इसके अलावा अहमदाबाद के मोटेरा में ओस का ज्यादा असर होने की संभावना नहीं है।
मौमस
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है और T20 फॉर्मेट में एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है। लाल मिट्टी वाली यह पिच तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस और कैरी देती है, जबकि स्पिनरों को बीच के ओवरों में कुछ मदद मिल सकती है, क्योंकि मैच के बाद के हिस्से में पिच धीमी हो जाती है।
संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटन्स : साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मानव सुथार/अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

