SRH vs KKR, IPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 पर डालें नजर
punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 10:14 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने लगातार पांच जीत दर्ज कर अपने अभियान को नई दिशा दी है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है और टीम अंक तालिका में पीछे चल रही है। SRH अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: 31
SRH जीता: 11
KKR जीता: 20; रिकॉर्ड में KKR का पलड़ा भारी है, लेकिन मौजूदा फॉर्म SRH के पक्ष में है।
पिच रिपोर्ट
हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है।
बड़े स्कोर बनने की संभावना
छोटी बाउंड्री (63-66 मीटर)
दोपहर के मैच में ओस का असर नहीं
मौसम अपडेट
तापमान: 35°C से 42°C
मौसम: गर्म और शुष्क
बारिश की कोई संभावना नहीं; खिलाड़ियों के लिए गर्मी एक बड़ी चुनौती हो सकती है।
SRH का दमदार प्रदर्शन
SRH की बल्लेबाजी इस सीजन जबरदस्त रही है। अभिषेक शर्मा (425 रन), हेनरिक क्लासेन (414 रन) और ईशान किशन (312 रन) टीम की ताकत बने हुए हैं। गेंदबाजी में ईशन मलिंगा ने 9 मैचों में 15 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई है, जबकि कप्तान पैट कमिंस टीम को संतुलन दे रहे हैं।
KKR की मुश्किलें बरकरार
KKR के लिए यह सीजन चुनौतीपूर्ण रहा है। हालांकि हाल के मैचों में रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम को लगातार जीत की जरूरत है। कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम वापसी की उम्मीद कर रही है।
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।
टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JioHotstar
संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे
इम्पैक्ट प्लेयर: ईशन मलिंगा
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती

