फैंस की भीड़ ने महेंद्र सिंह धोनी को घेरा, हेयरस्टाइलिस्ट सपना बन गई बॉडीगार्ड, देखें Video

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2020 - 11:59 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं। धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं और वर्ल्ड कप खत्म हुए 8 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन अभी तक उनकी क्रिकेट के मैदान पर वापसी नहीं हो पाई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर धोनी की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। जिसमें फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया है और उनकी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी को बॉडीगार्ड बनना पड़ा।

महेंद्र सिंह धोनी फैंस के साथ वीडियो 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

90% Security 10% Hair 500% Fangirl #captainsaab #msdhoni #dhoni #sapnabhavnani #madowothair #dhonieverywhere

A post shared by सिंध जी शहज़ादी (@sapnamotibhavnani) on Feb 18, 2020 at 9:23am PST

दरअसल, मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने अपने इंटस्ग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शम लिखा, '90% सिक्योरिटी, 10% हेयर और 500% फैनगर्ल।' बता दें कि  धोनी किसी शूट के लिए आए हुए थे। जिसके बाद आचनक फैंस कि भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। वही इस दौरान भीड़ ने जब धोनी को घेरा तो एक समय ऐसा आ गया था कि उनकी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी को उनका बॉडीगार्ड बनना पड़ा। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर फैसला 

PunjabKesari, ms dhoni images, ms dhoni photos
गौरतलब है कि भविष्य के बारे में सवाल उठने पर हर कोई यही कहता है कि इस पर फैसला धोनी खुद करेंगे। धोनी ने आईपीएल में खेलने के लिए कमर कस ली है। वह यहां अपना बेस्ट देने उतरेंगे और बाकी काम सिलेक्टर्स पर छोड़ देंगे। उन्होंने अपना रिटायरमेंट प्लान नहीं बनाया है और ना ही इस बारे में वह आधिकारिक तौर पर कुछ कहेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News