CSK vs KKR, IPL 2026 : संजू सैमसन अर्धशतक से चूके, कोलकाता को मिला 193 रन का लक्ष्य

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 09:25 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 22वां मैच में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है। संजू सैमसन की 48 रन की पारी की बदौलत चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।

सैमसन ने 32 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। सैमसन के अलावा आयुश म्हात्रे ने 17 गेंदों पर 38 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल था। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों पर 41 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। KKR की तरफ से कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट झटके। वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन ने एक-एक विकेट झटका जबकि वरुण चक्रवर्ती विकेट नहीं ले पाए। कोलकाता के सामने अब 193 रन का लक्ष्य है। 

प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, गुरजापनीत सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News