CSK vs RCB : लिविंगस्टन बोल्ड, धोनी का नूर अहमद के कान में फूंका मंत्र चर्चा में
punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 10:15 PM (IST)

खेल डैस्क : चेपक के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चा में रहे। पहले तो उन्होंने आरसीबी के ओपनिंग बल्लेबाज फिल सॉल्ट की मात्र 0.16 सैकेंड में स्टंपिंग की और उसके बाद पर्पल कैप होल्डर नूर अहमद को सलाह देने के कारण चर्चा में आ गए। दरअसल, शानदार गेंदबाजी कर रहे नूर अहमद ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टन को बोल्ड किया था। इससे एक गेंद पहले ही उन्हें लिविंगस्टन ने छक्का मारा था। इसके बाद धोनी उन्हें सलाह देते दिखे थे। अगली ही गेंद पर जब नूर अहमद को विकेट मिला तो वह बेहद खुश नजर आए और भागकर धोनी के पास पहुंच गए। वह धोनी के पास खड़े थे तभी धोनी उनके कान में कुछ बोलते नजर आए। देखें वीडियो-
How do you reply after you are hit for a six? 🤔
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2025
Noor Ahmad says TIMBER STRIKE 🎯
Updates ▶ https://t.co/I7maHMwxDS #TATAIPL | #CSKvRCB | @ChennaiIPL | @noor_ahmad_15 pic.twitter.com/5iPkPjxWwe
उक्त वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई। क्रिकेट फैंस ने इस पर जमकर मजे लिए। फैंस ने लिखा- लगता है धोनी ने नूर अहमद के कान में कोई मंत्र फूंका है। वह इस पर सबसे ज्यादा विकेट लेंगे। बता दें कि नूर अहमद ने पहले मुकाबले में 4 विकेट लिए थे जबकि आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट लेने के साथ ही वह कुल 7 विकेटों के साथ पर्पल कैप होल्डर हो गए हैं। वैसे ही लिविंगस्टन के खिलाफ नूर अहमद का प्रदर्शन अच्छा रहता है। वह उन्हें ट्वंटी 20 क्रिकेट में 21 गेंदें फेंककर 27 रन देते हुए चार बार आऊट कर चुके हैं।
— kuchnahi123@12345678 (@kuchnahi1269083) March 28, 2025
नूर अहमद ने पहली पारी खत्म होने के बाद कहा कि पर्पल कैप जीतने के लिए वास्तव में आभारी हूं और उम्मीद है कि मैं इसे टूर्नामेंट के अंत तक अपने पास रखूंगा। पिच थोड़ी अलग थी, इसमें ज्यादा टर्न नहीं था और मैं लेंथ बॉलिंग करना चाहता था। मैं भाग्यशाली हूं कि स्टंप के पीछे वह (धोनी) मौजूद थे। विकेट बेहतर दिख रहा है, हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत है और हम इसे हासिल करेंगे। कोहली का विकेट लेने पर उन्होंने कहा कि मैं ही क्या हर कोई इसका आनंद उठाएगा।
कौन है नूर अहमद
अफगानिस्तानी क्रिकेटर नूर अहमद अपनी बाएं हाथ की चाइनामैन स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनका पूरा नाम नूर अहमद लकनवाल है। वह बहुत कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चर्चा में आए और अपनी प्रतिभा से दुनिया भर में पहचान बनाई। उन्होंने 14 जून 2022 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) में डेब्यू किया। आईपीएल में वह 2023 और 2024 सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेले। आईपीएल नीलामी 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 10 करोड़ रुपए में खरीदा।
उनका करियर अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन उनकी गेंदबाजी की विविधता और आत्मविश्वास उन्हें एक उभरता हुआ सितारा बनाता है। वह राशिद खान जैसे दिग्गज स्पिनर को अपना आदर्श मानते हैं।