CWG 2018: 15 बरस के अनीश भानवाला ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा
punjabkesari.in Friday, Apr 13, 2018 - 11:34 AM (IST)

नई दिल्ली: स्टार निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में खेलों का नया रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता है वहीं भारत के किशोर निशानेबाज अनीश भानवाल ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अनीश ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण के साथ ही स्वर्ण पदक जीता और साथ ही इन खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने भारत की झोली में 16वां स्वर्ण पदक डाला।
15 year old ANISH BHANWALA wins GOLD 🥇 in 25m Rapid Fire Pistol! 🇮🇳
— OGQ (@OGQ_India) April 13, 2018
✔️ Debut CWG
✔️ Set Games record
✔️ India's youngest Gold medalist at CWG 👏
OGQ is very proud to support Anish!
Congratulations to @OfficialNRAI @Media_SAI Excellent work! pic.twitter.com/MhtSGbfZuR
भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीष ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल करते हुए सोना जीता। उन्होंने 2014 में ग्लाग्सो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में आस्ट्रेलिया के डेविड चापमान की ओर से बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके साथ ही अनीश भनवाला सबसे कम उम्र में गोल्ड जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने मनु भाकर का रिकॉर्ड तोड़ा। मनु ने इन्हीं गेम्स में 16 की उम्र में गोल्ड जीतने का कारनामा किया था। उनसे पहले तेजस्वनी सावंत ने गोल्ड मेडल जीता था।