टेटे में गोल्ड लाने वाली मनिका बत्रा को दिल्ली सरकार देगी बड़ी रकम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 05:29 PM (IST)

नई दिल्ली : कॉमनवैल्थ गेम्स में टेटे में भारत के लिए पहली बार गोल्ड लाने वाली मनिका बत्रा को दिल्ली सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। इसका खुलासा खुद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया है। उन्होंने कहा है कि मनिका ने भारत को विश्व में नाम ऊंचा किया है इसलिए दिल्ली सरकार मनिका बत्रा को 14 लाख रुपए बतौर ईनाम देगी। उन्होंने दिल्ली विधानसभा में घोषणा की कि सरकार की खेल नीति के तहत मनिका को पुरस्कार दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा- दिल्ली सरकार मनिका बत्रा को 14 लाख रुपये देगी। सिसोदिया ने कहा कि नीति के तहत राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी को 14 लाख रुपये जबकि रजत पदक जीतने वाले को 10 लाख रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांस्य पदक जीतने वाले को छह लाख रुपये दिए जाते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल और दूसरे विधायकों ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए मनिका बत्रा को बधाई दी। मनिका ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टेबल टेेनिस टीम स्पर्धा में अपने दोनों एकल मुकाबले जीतकर सिंगापुर के खिलाफ भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके शानदार प्रदर्शन के सहारे भारत ने सिंगापुर को 3-1 से हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण जीता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News