DC vs MI : हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 पर डालें नजर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 20, 2021 - 12:35 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। 

हेड टू हेड 

कुल मैच - 28 
दिल्ली कैपिटल्स - 12 जीते 
मुंबई इंडियंस -  16 जीते 

पिच रिपोर्ट 

चेन्नई की पिच लक्ष्य प्राप्ति के लिए मुश्किल हो रही है जिस कारण टाॅस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और टाॅस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। 

दोनों टीमों के बीच खेला गया आखिरी मैच 

दोनों टीमों के बीच पिछले साल फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में मुंबई ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। दिल्ली ने इस मैच में 7 विकेट गंवाकर 156 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 157 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। 

ये भी जानें 

दिल्ली कैपिटल ने आखिरी बार 2010 में चेपाॅक में जीत हासिल की थी। उन्होंने घरेलू टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले 6 मैच गंवाए गंवाए हैं। 

ऋषभ पंत को बुमराह ने 33 गेंदों में 5 बार आउट किया। बुमराह का स्टीव स्मिथ के खिलाफ एक सकारात्मक मैच रिकॉर्ड भी है जो इस बदलाव को उकसा सकता है कि कैसे दिल्ली कैपिटल के खिलाफ पेसर का उपयोग किया जाता है। 

संभावित प्लेइंग इलेवन 

दिल्ली कैपिटल्स : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीवन स्मिथ, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, अवेश खान, अमित मिश्रा 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News