देविका को भारतीय महिला ए टीम की मिली कमान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 07:59 PM (IST)

नई दिल्ली : अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने मंगलवार को बंगलादेश दौरे और श्रीलंका में होने वाले एमर्जिंग महिला एशिया कप के लिये महिला भारत ए टीम का चयन किया। समिति ने बंगलादेश दौरे और एशिया कप के लिए देविका वैद्य को कप्तान बनाया है। एसीसी एमर्जिंग महिला एशिया कप 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर का श्रीलंका में खेला जाएगा।

बंगलादेश दौरे और एमर्जिंग महिला एशिया कप के भारतीय महिला ए टीम इस प्रकार है: देविका वैद्य (कप्तान), एस मेघना (उप कप्तान), यस्तिका भाटिया, तेजल हसबनीस, तनुश्री सरकार, सिमरन दिल बहादुर, नुजहत परवीन, आर कल्पना, मनाली दक्षिनी, क्षमा सिंह, अंजली सरवानी, मीनू मनी, सुश्री दिव्यदर्शनी, टीपी कंवर और राशि कनौजिया।

भारत ए महिला टीम का बंगलादेश दौरा इस प्रकार है :

4 अक्टूबर - पहला वनडे

6 अक्टूबर - दूसरा वनडे

8 अक्टूबर - तीसरा वनडे

11 अक्टूबर - पहला ट्वंटी-20

12 अक्टूबर - दूसरा ट्वंटी-20

14 अक्टूबर - तीसरा ट्वंटी-20


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News