IPL : राजस्थान के खिलाफ मैच दौरान फैंस ने छूए धोनी के पांव
punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 03:39 PM (IST)
जालन्धर : महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट फैंस के नए भगवान के तौर पर उभरते नजर आ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्रिकेट फैंस में जिस कद्र उनके पांव छूने की ललक बढ़ रही है, वह पहले किसी और क्रिकेटर के लिए नहीं देखी गई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पुणे के मैदान में भी कुछ ऐसी ही घटना हुई जिसने दोहरा दिया कि धोनी क्रिकेट के नए भगवान हैं। हुआ यूं कि सीएसके के सुरेश रैना जब आऊट हुए तो क्रीज पर धोनी बैंटिंग के लिए आए। इसी दौरान सीएसके प्रशंसक उनके पास आया। पहले पांव छूए फिर धोनी के चरणों में सिर रख दिया। धोनी ने उन्हें उठाया, सहलाया और वापस क्रीज की ओर मुड़ गए।
At the end of the day this boy is the winner. He for @msdhoni darshan without any wait time. #NoJaragandi @ChennaiIPL @CSKFansOfficial #WhistlePodu pic.twitter.com/eNCjfwDaD8
— Anush (@R_Anush) April 20, 2018
धोनी का फैन फिर भी पीछे नहीं हटा, वह उनसे बातें करता रहा। आखिर धोनी ने उन्हें बाहर जाने की गुजारिश की तो उक्त फैंस मान गया। उक्त फैंस तक तक आसमान की ओर देखकर शुक्रिया अदा करता रहा जब तक वह मैदान से बाहर नहीं चला गया। हालांकि धोनी के साथ मैदान में ऐसी घटनाएं कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले भी इंगलैंड के खिलाफ वार्मअप मैच हो चाहे ऑटोग्राफ देना, फैंस को जब भी मौका मिला, उन्होंने धोनी के पांव छूने का मौका नहीं छोड़ा। एक बार तो धोनी एक स्कूल के फंक्शन में गए थे, वहां एक स्टूडेंट ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया था।
हालांकि मैच दौरान धोनी सिर्फ तीन गेंदों पर पांच रन बना सके। मगर उनकी टीम ने राजस्थान रॉयल्स को बड़ी आसानी से 64 रनों से हरा दिया। मैच दौरान सीएसके के ओपनर शेन वॉटसन का बल्ला खूब बोला था। उन्होंने 57 गेंदों पर 106 रन बनाए। ये चेन्नई सुपर किंग्स का अपने नए होम ग्राउंड पर पहला मुकाबला था। जिसमें उसे बड़ी जीत मिली।